पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा बकरीद पर्व के दृष्टिगत मस्जिदों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

Share
कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात  आलोक प्रसाद द्वारा त्यौहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत जनपद क्षेत्रान्तर्गत मस्जिदों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान आमजन मानस एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधि0/कर्म0गण को संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, भ्रमणशील रहने, संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/dk-touched-the-feet-of-cm-siddaramaiah-and-took-his-blessings/
 इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्रान्तर्गत मस्जिदों का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से वार्ता की गयी तथा सकुशल बकरीद की नमाज सम्पन्न करायी गयी। जनपद पुलिस द्वारा शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सतत निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *