रनटोला जंगल में लगी भीषण आग, वनकर्मी मौके पर पहुंचे

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग स्थित रनटोला क्षेत्र के जमतीहववा नाला के पास बुधवार दोपहर अचानक जंगल में आग लग गई। मुख्य सड़क से सटे जंगल में उठती लपटों और धुएं से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग ने जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे छोटे-बड़े कई पेड़ जलकर नष्ट हो गए।read more:https://pahaltoday.com/weather-scorching-heat-in-some-parts-of-the-country-heavy-rain-warning-in-others/स्थानीय लोगों के अनुसार रनटोला के जंगलों में आग लगने की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। हर वर्ष साखू, सागौन और बांस जैसे हजारों बेशकीमती हरे पेड़ आग की भेंट चढ़ जाते हैं, लेकिन वन विभाग स्थायी रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने में विफल नजर आ रहा है। जंगलों की सुरक्षा और संरक्षण पर सरकार लाखों रुपए खर्च कर रही है, इसके बावजूद लगातार आग लगने की घटनाएं विभागीय लापरवाही की ओर इशारा कर रही हैं।आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हालांकि आग की सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हुआ और वनकर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया।इस संबंध में म्योरपुर रेंजर जब्बर सिंह यादव ने बताया कि आग बुझाने के लिए वनकर्मियों को मौके पर भेज दिया गया है और जल्द ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *