दस दिन से बिजली गुल, उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Share
 ग्राम पंचायत गुलरिहा सेमरा मे लगभग दस दिन से  बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया है। आरोप है कि अधिकारी व कर्मचारियों का सीयूजी नंबर मिलाने पर बंद रहता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।तुलसीपुर विधुत उप केन्द्र फीडर कौवापुर से संचालित गुलरिहा सेमरा में बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। लगभग दस दिन से इस गांव में बिजली नहीं पहुंच सकी है। ग्रामीण उवैदुरहमान,अब्दुल मोईद खान, हरिराम, सहज राम ,शकील, रहीम,अतीत, छेदी ,राजाराम रामसूरत, सुरेश आदि ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से ग्रामीणों की दिन का सुकून रात की नींद हराम हो गया है। आरोप है कि अधिकांश बिजली कर्मचारी व अधिकारी का सीयूजी नंबर बंद रहता है। जबकि 1912 पर शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है।read more:https://pahaltoday.com/shri-durga-ji-mandir-dharma-jagran-and-seva-samiti-has-been-quenching-the-thirst-of-passersby-in-the-scorching-heat-for-29-years/
कार्यालय पर शिकायत करने जाओ तो कोई सुनने वाला नही है। गर्मी के मौसम में बिजली न आने से सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे बच्चो को होती है। गर्मी से बेहाल हो जाते हैं। वही गांव में जहरीला जीव जन्तु का डर भी लगा रहता है। जेई दयाराम ने बताया है कि लाइनमैन भेज कर जल्द ही विद्युत सप्लाई शुरू कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *