मधुबन बाल गोपाल इंटर कॉलेज में प्रतिभा अलंकरण एवं सांस्कृतिक महोत्सव की धूम

Share
मनिहारी क्षेत्र के मधुबन बाल गोपाल इंटर कॉलेज ओझीपुर में आयोजित प्रतिभा अलंकरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम महोत्सव शुक्रवार को उत्साह, उमंग और प्रतिभा के रंगों से सराबोर रहा। विद्यालय परिसर में आयोजित इस भव्य समारोह में छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में देशभक्ति, लोक संस्कृति, नृत्य, गीत, नाटक और संस्कृत आधारित प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पारस नाथ राय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार होती हैं।विद्यालय द्वारा आयोजित प्रतिभा अलंकरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।read more:https://pahaltoday.com/sampoorna-samadhan-diwas-today-district-magistrate-will-listen-to-public-problems-in-sevrai-tehsil/समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य राजकीय सिटी इंटर कॉलेज गाजीपुर जगदीश यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिराम अमीन ने की। अतिथि गणों में डॉ. कमलेश कुमार यादव, पूर्व प्राचार्य समता पीजी कॉलेज, जयप्रकाश पांडेय, योगेंद्र राय, पियूष विक्रम यादव, किरण यादव, लक्ष्मण यादव, उमेश यादव राकेश सिंह अंशु(प्रधान संघ अध्यक्ष मनिहारी), प्रधानाचार्य गोपी सिंह यादव, संरक्षक प्रशांत कुमार तथा हरिओम सिंह निवेदक राहुल यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को भाव-विभोर कर दिया। कई प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।कार्यक्रम का आकर्षक एवं प्रभावशाली संचालक जगन्नाथ यादव अंशिका यादव और गरिमा भारद्वाज ने किया। अध्यापक गण रमेश सिंह यादव, हरि प्रकाश राम, गौरव यादव, अमित यादव, शशांक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अजय विश्वास, नीतू पटेल, पिंकी कनौजिया, ललिता मैडम, कुसुम भारद्वाज, नेहा प्रजापति विद्यालय प्रबंधन ने आए हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह देर शाम तक उत्साहपूर्ण माहौल में चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *