भदोही। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जनपद भदोही में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर के काजीपुर रोड निवासी कालीन निर्यातक अमित गुप्ता की छोटी बेटी व सीईपीसी के पूर्व प्रशासनिक सदस्य एवं वरिष्ठ कालीन निर्यातक की पौत्री इशिता गुप्ता ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप कर अपने परिवार, विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। इशिता वुडवर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन की खबर मिलते ही परिवार में जश्न का माहौल बन गया। परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने इशिता को मिठाई खिलाकर बधाई दी।read more:https://pahaltoday.com/pokhran-nuclear-test-a-symbol-of-unwavering-willpower/ विद्यालय प्रबंधन ने इशिता की उपलब्धि को स्कूल के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। इशिता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। जनपद के शिक्षाविदों एवं सामाजिक लोगों ने भी इशिता गुप्ता को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।