दो अंतर्राज्यीय शराब तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे 

Share
भदोही। व्यापक पैमाने पर अवैध शराब तस्करी में लिप्त गिरोह के सरगना सहित 2 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कब्जे से लग्जरी वाहन में रायल स्टेज विस्की रेड कैप 104 बोतल 750 एमएल, रायल स्टेज विस्की ब्लैक कैप 51 बोतल 750 एमएल, मैजिंक मोमेंट बैरल सलेक्ट बिस्की 45 बोतल, रायल चैलेंज विस्की पेट बोटल 120 पीस 180 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग हरियाणा व चंडीगढ़ मार्का अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए, एक स्विफ्ट कार, एक एयरटेल पेमेंट बैंक डेबिट कार्ड व तीन मोबाइल बरामद किया गया।read more:https://pahaltoday.com/n-rangasamy-takes-charge-of-puducherry-for-the-fifth-time/इस दौरान एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि एसपी के निर्देशन में जनपद के रास्ते मादक पदार्थों व अवैध शराब की तस्करी के पूर्णतया रोकथाम एवं तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देश के क्रम में आज एएसपी के पर्यवेक्षण में मुखबिरी सूचना पर हरियाणा से बिहार अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों विष्णु सिंह पुत्र स्व.कप्तान सिंह निवासी रेवाड़ी, हरियाणा व अमित चौधरी पुत्र स्व.नेहाल सिंह निवासी निमराना, राजस्थान को चौरी थाना क्षेत्र के  लक्षापुर पेट्रोल पंप के पास से स्थानीय थाना क्षेत्र की पुलिस एवं स्वाट की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जें से स्विफ्ट कार संख्या RJ32CB2655 में लदी भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब (रायल स्टेज व अन्य), 3 मोबाइल फोन व नकद सामान बरामद किया गया है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में थाना चौरी पर धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर दोनों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों ने पुलिस पूछताछ में बताया गया कि हमलोग हरियाणा (गुड़गांव) से सस्ते दामों में शराब खरीदकर बिहार ले जाकर मंहगे दामों में बेंचकर अच्छा खासा मुनाफा कमाते हैं। इसी मुनाफे के पैसे से हम अपनी आर्थिक व दुनियाबी जरूरतें पूरी करते हैं और ऐशो-आराम की जिन्दगी व्यतीत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *