प्रधानमंत्री के अपमान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Share
भदोही। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को जिला इकाई की महिलाओं ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सपा के हमीरपुर सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। जहां पर सपा सांसद के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान सुबह 10 बजे से बड़ी संख्या में भाजपा की महिला कार्यकर्ता पार्टी का झंडा, बैनर व तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पर एकत्र हुईं। महिलाओं ने प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, सपा सांसद माफी मांगो तथा अखिलेश यादव- शर्म करो के गगनभेदी नारे लगाए और सपा के हमीरपुर के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किए गए अमर्यादित टिप्पणी पर सपा पर निशाना साधा।read more:https://pahaltoday.com/pms-bet-could-be-to-reduce-the-dollars-arrogance-using-gold/प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं प्रमुख महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का अपमान 140 करोड़ भारतवासियों का अपमान है। सपा सांसद को तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर स्नेहलता श्रीवास्तव, पूनम मौर्य, रीना बरनवाल, प्रमिला चौहान, नीलम गुप्ता, संजू श्रीवास्तव, स्वरूप बिंद, खुशबू उमर वैश्य, मनीषा अम्बष्ट, पूनम गुप्ता, सुषमा मालवीय, रीता सिंह, संगीता खन्ना, अरुणा सिंह, लक्ष्मी देवी संजू सरोज सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *