सराहनीय: संग्रामपुर पुलिस ने 16 वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार

Share
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर थाना पुलिस द्वारा वांछित वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी अमेठी के नेतृत्व में चलाया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपित विभिन्न मामलों में वांछित थे और न्यायालय से उनके खिलाफ वारंट जारी था। पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर भौसिंहपुर, बरसली, नेवादा कनू, भावलपुर, मुकारुकडीह, महसो और हिम्मतनगर समेत कई गांवों से आरोपितों को हिरासत में लिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय सिंह समेत पुलिस टीम के अन्य कर्मी शामिल रहे। पुलिस द्वारा एक साथ की गई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि लगातार कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना है।read more:https://pahaltoday.com/former-mlc-presented-a-bicycle-to-meritorious-student-anshika-पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा किसी भी वांछित आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *