‘प्यासी धरती’ विषय पर संवाद गोष्ठी आयोजित

Share
अमेठी। अमेठी जलबिरादरी एवं शिवप्रताप इंटर कॉलेज अमेठी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कॉलेज परिसर स्थित विवेकानंद सभागार में ‘प्यासी धरती’ विषय पर संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के पूजन एवं माल्यार्पण के साथ किया।read more:https://pahaltoday.com/former-mlc-presented-a-bicycle-to-meritorious-student-anshika-yadav/
मुख्य वक्ता एवं जल बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि बदलते मौसम और घटते जलस्तर के कारण धरती प्यास से जूझ रही है। नदियां सूख रही हैं और जलस्रोत समाप्त होते जा रहे हैं। उन्होंने जल संरक्षण को मानव की नैतिक जिम्मेदारी बताया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रकृति के पंचतत्वों के संरक्षण के बिना पर्यावरण संतुलन संभव नहीं है। मुख्य अतिथि मोहम्मद शब्बीर अहमद सूरी ने वर्षा जल संचयन पर जोर देते हुए कहा कि धरती की प्यास बुझाने के लिए जल संरक्षण जरूरी है।  कार्यक्रम में कैलाश नाथ शर्मा, मोहम्मद शहजाद, रीतिका पाण्डेय, प्रगति यादव, वंदना और कृति मौर्या ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन जगदम्बा तिवारी ‘मधुर’ ने किया, जबकि आभार डॉ. रमेश कुमार शुक्ल ने व्यक्त किया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *