नकब लगाकर लाखों की चोरी, सोते रहे परिवार के सदस्य

Share
बिजनौर। नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर बिलौच में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।read more:https://pahaltoday.com/bku-protests-against-smart-meters/
जानकारी के अनुसार थाना नूरपुर क्षेत्र की दौलतपुर चौकी अंतर्गत ग्राम दौलतपुर बिलौच निवासी अब्दुल कादिर पुत्र खलील अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 मई 2026 की रात वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। देर रात अज्ञात चोर घर में नकब लगाकर अंदर घुस आए और कमरों के ताले तोड़ दिए। सुबह करीब 4:30 बजे जब परिवार की आंख खुली तो दोनों कमरों का सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर घर में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। चोरी गई वस्तुओं की विस्तृत सूची पुलिस को अलग से उपलब्ध कराई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पीड़ित ने थाना नूरपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द खुलासे और चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की है।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *