भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था वाराणसी को मिला सर्वोत्तम जनपद पुरस्कार

Share
वाराणसी। डॉ०प्रभात कुमार, प्रादेशिक मुख्यायुक्त, भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश गोल मार्केट महानगर लखनऊ के निर्देशन में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था वाराणसी को सत्र 2024-25 में “सर्वोत्तम जनपद पुरस्कार” हेतु चयनित किया गया। जिला संस्था वाराणसी के अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाधिकारी तथा वर्तमान मण्डलायुक्त वाराणसी श्री एस. राजलिंगम (आई०ए०एस०) के नाम पुरस्कार स्वरूप ₹10,000 की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।read more:https://worldtrustednews.in/attempt-to-rape-a-teenager-after-entering-her-house-case-registered-police-engaged-in-investigation/
साथ ही जिला संस्था वाराणसी को ₹30,000 की प्रोत्साहन राशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त हुआ। आज आयुक्त कार्यालय वाराणसी में  भोलेन्द्र प्रताप सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक/उपाध्यक्ष स्काउट गाइड लेकिन संस्कृत के माल लिया जाएगा ना क्यों संस्कृत वाराणसी एवं डॉ० उमेश कुमार सिंह जिला सचिव स्काउट गाइड वाराणसी के नेतृत्व में यह सम्मान राशि अध्यक्ष महोदय को आयुक्त कार्यालय वाराणसी में उपस्थित होकर  विष्णु विश्वकर्मा जिला संगठन आयुक्त स्काउट तथा  रामेश्वरी वर्मा जिला संगठन आयुक्त गाइड वाराणसी ने जिला संस्था वाराणसी के सभी पदाधिकारी की ओर से प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ द्वारा प्राप्त पुरस्कार की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया। श्री एस. राज लिंगम मण्डलायुक्त महोदय ने जिला संस्था वाराणसी के स्काउट गाइड के सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों को बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *