ई. विकास राव को मिली मण्डल प्रभारी सदस्यता अभियान समिति की जिम्मेदारी

Share
वाराणसी/गाजीपुर।आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भाई ई. विकास राव को मण्डल प्रभारी सदस्यता अभियान समिति, वाराणसी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।read more:https://worldtrustednews.in/a-review-meeting-of-the-prime-ministers-adarsh-gram-yojana-was-held-under-the-chairmanship-of-cdo-bal-govind-shukla/
यह बैठक प्रदेश महासचिव विनय सागर के आवास खातिरपुर मनिहारी में उनके नेतृत्व तथा मंडल प्रभारी गोरखनाथ बौद्ध की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने एवं सदस्यता अभियान को गति देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।प्रदेश महासचिव विनय सागर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सदस्यता अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है। वहीं मंडल प्रभारी गोरखनाथ बौद्ध द्वारा ई. विकास राव को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन हित में सक्रिय रूप से कार्य करने की अपेक्षा जताई गई।बताया गया कि विकास कुमार राव पूर्व में भीम आर्मी संगठन में अपने संघर्षशील कार्यों और सक्रिय भूमिका के कारण एक अलग पहचान बना चुके हैं। समाज के मुद्दों पर उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए ही उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Chandrashekhar Azad द्वारा सौंपी गई है।इस अवसर पर जिला प्रभारी दिनेश बौद्ध ने बधाई देते हुए कहा कि इंजीनियर विकास कुमार के नेतृत्व में वाराणसी मंडल में बहुजन समाज के उत्थान एवं पार्टी की मुहिम को नई मजबूती मिलेगी।बैठक में आशुतोष कुमार बंधन, अनिल कुमार बौद्ध, राहुल प्रधान, मनोज Kumar गौतम, योगेंद्र बौद्ध, मानव, चंदन, इंद्रजीत, दीपक बौद्ध सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नई जिम्मेदारी मिलने पर भाई ई. विकास राव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।बैठक के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *