फर्रुखाबाद। कालिंदी एक्सप्रेस के रूट डायवर्जन के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को संबोधित ज्ञापन सांसद मुकेश राजपूत को सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि ट्रेन का पुराना रूट बहाल नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
किसान नेताओं ने कहा कि कालिंदी एक्सप्रेस क्षेत्र की महत्वपूर्ण ट्रेन है। रूट बदलने से व्यापारियों, छात्रों और आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दिल्ली समेत अन्य शहरों का सफर महंगा और कठिन हो गया है।read more:https://worldtrustednews.in/crowds-of-devotees-gathered-for-the-maha-rudra-yagna-in-baraon-the-atmosphere-resonated-with-vedic-mantras/
सांसद मुकेश राजपूत ने किसानों को आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को रेल मंत्रालय के समक्ष उठाकर ट्रेन का पुराना मार्ग बहाल कराने का प्रयास करेंगे। वहीं भाकियू (भानु) ने जल्द समाधान न होने पर रेलवे ट्रैक और स्टेशनों पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।