सहारनपुर । मुजफ्फराबाद विकास खण्ड सभागार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा अपर मुख्य चिकत्सा अधिकारी धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में किया ललित कुमार एडीओ समाज कल्याण के नेतृत्व में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों और वयस्कों को सरकारी योजनाओं तथा सहायक उपकरणों से संबंधित सुविधाएं प्रदान करना था।read more:https://khabarentertainment.in/we-will-raise-the-issue-of-corporate-jihad-in-parliament-and-implement-terms-and-conditions-for-companies-dr-medha-kulkarni/
शिविर में दिव्यांग पेंशन, दुकान निर्माण एवं संचालन योजना, दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन अनुदान, इंप्लांट और सर्जरी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसका मुख्य लक्ष्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करना था। इस दौरान विभाग की ओर से शिविर प्रभारी प्रियम त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में विभिन्न दिव्यांग जन उपस्थित हुए, जिनमें से 03 नए दिव्यांग प्रमाण पत्र के आवेदन दर्ज कराए गएं एवं 10 सहायक उपकरण के लिए आवेदन प्राप्त किये गये। इन सभी आवेदनों को जल्द ही पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। लाभार्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए फोन या संदेश के माध्यम से अगली तिथि की सूचना दी जाएगी। इस अवसर पर दारा सिंह, लक्खी, सचिन कुमार एवं जिला अस्पताल सहारनपुर से चिकित्सकों की टीम सहित ग्रामीण मौजूद रहे।