सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।पुलिस के अनुसार, 24 फरवरी 2025 को पीड़िता की मां द्वारा थाना चिलकाना में तहरीर दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। इस संबंध में थाना चिलकाना पर मुकदमा अपराध संख्या 44/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।read more:https://khabarentertainment.in/bjp-workers-celebrated-the-historic-victory-of-the-bjp-in-three-states-including-bengal/
घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने नाबालिग की शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी सिमरन सिंह के नेतृत्व में एएचटीयू और थाना चिलकाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर तलाश अभियान चलाया गया।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 5 मई 2026 को नाबालिग को बरामद करते हुए आरोपी सूफियान पुत्र फरजंद निवासी ग्राम खेड़ामेवात थाना चिलकाना को दिल्ली रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 87, 64(1) बीएनएस एवं पोक्सो अधिनियम की धारा 5/6 की वृद्धि की है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी थाना चिलकाना में संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नितिन कुमार, महिला उपनिरीक्षक दीक्षा, महिला उपनिरीक्षक सुमन, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार और महिला हेड कांस्टेबल सुनीता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।