अंकित रस्तोगी ने जबलपुर के वर्गी डेम हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया

Share
किरतपुर ।एडवोकेट एसोसिएशन नगर किरतपुर के पूर्व अध्यक्ष अंकित रस्तोगी ने जबलपुर के वर्गी डेम हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि ऐसे हादसे केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं होते, बल्कि इनके पीछे कई परिवारों के टूटे हुए सपने और बिखरी हुई ज़िंदगियाँ होती हैं।read more:https://pahaltoday.com/a-young-man-jumped-from-the-saryu-bridge-rescued-by-boatmen-troubled-by-family-feud-and-demanded-a-fencing-on-the-bridge/उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वह राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरते और प्रभावित लोगों तक हर संभव सहायता शीघ्र पहुंचाई जाए। घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था की जाए और जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। पूर्व अध्यक्ष ने यह भी जोर दिया कि जलाशयों और बांधों के आसपास सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन होना चाहिए। समय-समय पर निरीक्षण और आवश्यक सुधार कार्य किए जाने चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और प्रशासन मिलकर इस संकट से जल्द उबरने में सफल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *