नगीना । तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर दर्जनों महिलाओं ने बिजली के स्मार्ट मीटर उतरवाने की मांग समेत कुल 15 शिकायतें दर्ज हुई। जिनमें से एक ही शिकायतक का मौके पर निस्तारण किया जा सका।read more:https://pahaltoday.com/problems-of-municipal-bodies-will-be-resolved-quickly-development-plans-will-gain-momentum-dm-anupam-shukla/शनिवार को एसडीएम विजय शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में आजाद कॉलोनी लाइन पार, नेजोवाली गावडी की दर्जनों विद्युत उपभोक्ता महिलाएं एसडीएम कोर्ट कंपाउंड में एकत्र हुई जहां उन्होंने हस्ताक्षर युक्त एक शिकायती पत्र तहसील समाधान दिवस में एसडीएम को सोपा, जिसमें महिलाओं ने कहां की विद्युत विभाग द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर लगाए गए स्मार्ट मीटर अधिक बिल दे रहे हैं जिससे आम विद्युत उपभोक्ता पीड़ित है इसलिए घरों पर लगाए गए विद्युत स्मार्ट मिट्रो को हटाए जाने की पुरजोर मांग की है।इस संबंध मे विद्युत एसडीओ रामकेश कमार से एसडीएम ने जानकारी कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहां है। इसके बाद सभी महिलाएं अपने-अपने घरों को चली गई। तहसील समाधान दिवस में कुल 15 शिकायतें ही दर्ज हो सकी जिनमें से एक शिकायत का मौके शिकायत पर ही निस्तारण किया जा सका ,शेष सभी पैंडिंग शिकायतें समय से गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए संबंधित बिभागों को भेज दी गई , इस अवसर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार व तहसील स्तर के बिभिन्न बिभागों के अधिकारियों सहित सर्किल क्षेत्र के सभी थानों के प्रभारी /प्रतिनिधि मौजूद रहे।