गोली मारकर हत्या के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस बरामद

Share

आजमगढ़ थाना दीदारगंज पुलिस ने गोली मारकर हत्या का प्रयास करने के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, 2 जिन्दा कारतूस और 1 खोखा भी बरामद किया है। 27 अप्रैल को छोटेलाल गुप्ता निवासी ग्राम डीह कैथौली ने थाने में तहरीर दी थी कि गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आक्रोश गुप्ता ने पिस्टल से फायर कर उनके नाती सत्यम गुप्ता को गोली मार दी। गोली लगने से सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।read more:https://pahaltoday.com/special-judge-held-a-meeting-for-the-success-of-national-lok-adalat/30 अप्रैल को वरिष्ठ उ0नि0 अनिल कुमार सिंह की टीम ने नामजद अभियुक्त आक्रोश गुप्ता को सुबह 7:30 बजे शेखवलिया मोड़ से गिरफ्तार किया। वहीं प्रकाश में आए अभियुक्त ऋषिकेश मिश्रा को 11:04 बजे सिसवारा मोड़ से पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *