महिमा मौर्य बनी मंडी सचिव बनीं, घर में छाई खुशियां

Share

बाराबंकी। जिले के रामनगर तहसील क्षेत्र के त्रिलोकपुर कस्बे की महिमा मौर्य का चयन मंडी सचिव ग्रेड-2 के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से उन्होंने अपने माता-पिता के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। महिमा की सफलता की यह यात्रा 2021 में पंचायत सहायक के पद पर चयन के साथ शुरू हुई थी। इसके बाद, उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और 2024 में राजस्व लेखपाल के पद पर भी उनका चयन हुआ।read more:https://pahaltoday.com/on-labor-day-rani-sati-dadi-bhakt-mahila-mandal-honored-the-workers/ अब, मंडी सचिव ग्रेड-2 के पद पर उनका चयन हुआ है, जो उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस खुशी के अवसर पर उनके पिता राजपाल मौर्य और परिवार के अन्य सदस्यों ने महिमा को लड्डू खिलाकर बधाई दी। परिवार में खुशी का माहौल है। महिमा मौर्य ने बताया कि उनके माता-पिता के बाद उनके प्रेरणा स्रोत कमलेश कुमार ज्ञानी सर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मुख्य रूप से अपने पिता और बाबा को दिया है। महिमा के पिता राजपाल मौर्य, जो पेशे से किसान हैं, ने बताया कि वे अपनी खेती की कमाई का 75 प्रतिशत हिस्सा बेटियों की पढ़ाई पर खर्च करते थे। उनका मानना है कि बेटियों की शिक्षा में निवेश ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *