मधु लिमये का सार्वजनिक जीवन में त्याग और बलिदान अनुकरणीय

Share

बाराबंकी। समता ट्रस्ट के तत्वावधान में देश के प्रखर समाजवादी नेता एवं गोवा मुक्ति आन्दोलन के अगुआ रहे स्व. मधु लिमये की 104वीं जयन्ती पर गांधी भवन में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सरवर अली खान की अध्यक्षता में कार्यक्रम आरंभ हुआ। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, समता ट्रस्ट के संस्थापक राजनाथ शर्मा, वरिष्ठ समाजवादी नेता ज्ञान सिंह यादव, सभासद अश्वनी शर्मा और शिक्षाविद् अशोक शुक्ला की उपस्थिति में मधु लिमये के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर समता ट्रस्ट के संस्थापक राजनाथ शर्मा ने विस्तार से मधु लिमये के जीवन कर्म को रखते हुए कहा कि मधु जी का सारा जीवन सादगी और संघर्षों से भरा हुआ है तथा आजादी की लड़ाई में भी छात्र जीवन में कड़े संघर्ष यात्रा का इतिहास रहा है। गोवा को आजाद कराने के आंदोलन में भी उनकी बड़ी भूमिका रही है। आपातकाल के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ जेल में रखा गया। मधु लिमये ने आपातकाल के समय संसद की अवधि बढ़ाए जाने का विरोध करते हुए संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया तथा अपनी पत्नी से मकान खाली करवाया, जो आज के नेताओं में तथा आज के समय के लिए कठिन है। आज के नेता मकान के लिए दल बदल लेते हैं और सिद्धातों को भुला देते हैं। लोहिया संसद में गरीबों की आवाज बने मधु लिमये, संसद में तर्क एवं कायदों के व्याख्याकार थे। अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक सरवर अली खान ने कहा कि समाजवादी विचार आंदोलन से जिंदा रहता है। डॉ लोहिया व मधु लिमये ने यह राह दिखाते हुए सिखाया था कि समाजवादी रिटायर नहीं होते।read more:https://pahaltoday.com/vijay-utsav-will-be-organised-at-suheldev-memorial-on-23rd-and-24th-may/ वे या तो बर्खास्त होते हैं या दुनिया ही छोड़ देते हैं। वरिष्ठ सपा नेता हुमायूं नईम खान ने कहा कि देश को मधु लिमये व जयप्रकाश नारायण जैसे नेताओं के रास्ते पर चलकर बचाये रखा जा सकता है। संगोष्ठी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवशंकर शुक्ला, शिक्षाविद अशोक शुक्ला, वरिष्ठ सपा नेता ज्ञान सिंह यादव, सभासद अश्वनी शर्मा ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम का संचालन पाटेश्वरी प्रसाद ने किया। इस आयोजन में मुख्य रूप से अर्ताउरहमान सज्जन, विनय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह मुन्ना, अशोक जायसवाल, मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अंकित शर्मा, सत्यवान वर्मा, जाहिद हुसैन, राजेश यादव, जलाल नईम खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *