बहराइच ( नानपारा )l भारत विकास परिषद, महात्मा बुद्ध शाखा, द्वारा विशाल मेडिकल कैंप नानपारा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रसिद्ध बिटाना और चंद्रावती हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा मरीजों का शंकर इंटर कॉलेज के प्रांगण में निशुल्क हार्ट और हेल्थ चेकअप किया गया ! हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहम्मद यूनुस और यूरोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर धीरेंद्र यादव ने सैकड़ो मरीजों का परीक्षण किया और लगभग 50 मरीजो ने बिटाना एन्ड चंद्रावती हॉस्पिटल में जांच कराने हेतु पंजीकरण कराया गया lread more:https://pahaltoday.com/bride-takes-exam-immediately-after-wedding-shows-dedication-to-education/
कैंप में शुगर एवं ई.सी.जी.की मुफ्त जांच का लाभ सभी मरीजो को मिला।अस्पताल की डायरेक्टर शुभांगी वर्मा, मैनेजमेंट टीम से राजन श्रीवास्तव, डा. अतुल मिश्रा उपस्थित रहे। विशेषज्ञ टीम में सरिता मिश्रा, प्रिंसी वर्मा, रिंकी देवी ने मरीजों का परीक्षण करके डॉक्टर्स से परामर्श प्रदान कराया ! कैंप का उद्घाटन अग्रवाल समाज नानपारा के अध्यक्ष राजेश भीमराजका ने किया । द्वीप प्रज्वलन के पश्चात अध्यक्ष धर्मेंद्र कांत, संरक्षक सुरेश चंद्र शाह एवं सचिव उमेश चंद्र शाह ने बुके प्रदान करके डॉक्टर्स का सम्मान किया। परिषद के सदस्य एवं शंकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव ने डॉक्टर एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।मरीजों को अग्रिम चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, अजय अग्रवाल, शिवकुमार वैश्य,संत बहादुर वर्मा, मनोज कुमार तिवारी, आनंद रस्तोगी, नितेश अग्रवाल,आदर्श त्रिपाठी ,डॉ अशोक गुप्ता, श्वेता सिंह, वीरांगना कांत, अमित पांडे , नीरज शर्मा,प्रेम नाथ मिश्र,आदि सदस्य उपस्थित रहे।