बहराइच ( मिहींपुरवा )। बृहस्पतिवार को विधानसभा बलहा के मंडल मिहींपुरवा में पद यात्रा विकास खण्ड मुख्यालय से चलकर मिहींपुरवा चौराहे तक पहुंची जहां विपक्ष के नेताओं का पुतला फूंका गया तथा उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाएं विकास खण्ड सभागार पहुंची। जहां नगर पंचायत मिहींपुरवा अध्यक्ष जितेंद्र मद्धेशिया ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा नारी वंदन अधिनियम को पारित न होने देकर विपक्ष ने देश की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस ने महिला नारी वन्दन अधिनियम का विरोध संसद में किया जिससे यह अधिनियम पास नहीं हो सका देश की आधी आबादी महिलाएं इन लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। इस दौरान कार्यक्रम की संयोजक नम्रता सिंह,जिला मंत्री भाजपा मिथिलेश मौर्य, मंडल अध्यक्ष राम सरोज पाठक,महामंत्री हरिओम चौधरी, रामादल मौर्या,read more:https://pahaltoday.com/buddha-jayanti-celebrated-with-great-enthusiasm-in-prakash-genius-public-school/
विकास सिंह, हर्षित शुक्ला, राजेंद्र रावत, कुसुम लता आदि कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।