भदोही। जिला परिषद बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में बुधवार को फार्फ संस्था के तत्वाधान में जापान से आई समाजसेविका कयाकु पहुंची। जहां पर उन्होंने
छात्राओं को उनके स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता किया तथा 30 चयनित छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन दिया। जो ताइवान निर्मित है, जिसकी खासियत यह है कि उसे बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है।read more:https://pahaltoday.com/increase-in-honorarium-of-shikshamitras-and-instructors-budget-released/समाजसेविका कयाकु मूलतः जापान देश की रहने वाली है तथा वे वर्तमान समय में ऑस्ट्रेलिया में रहती है और विश्वभर में यात्रा करके स्कूली लड़कियों के स्वास्थ पर अपने संस्था हेनारू के माध्यम से कार्य कर रही है। उनके द्वारा स्कूली बच्चियों को उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान समाजसेविका कयाकु ने फार्फ संस्था का धन्यवाद करते हुए जिला परिषद बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को उनके स्वास्थ्य से संबंधित विशेष बातें बताई और सभी को लापरवाही से पड़ने वाले कुप्रभाव को बताकर इसके प्रति जागरूक किया। इस मौके पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्य प्रियंका सहित सभी शिक्षिकाएं, काफी संख्या में छात्राएं के साथ ही साथ फार्फ संस्था के ट्रस्टी डॉ.आनंद पांडेय, ऋषिराज मिश्र, अभिषेक तिवारी सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।