भदोही। डीएम एवं जिले के मुख्य जनगणना अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि जनगणना-2027 हमारे जनपद के समग्र विकास की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और संसाधनों के समुचित वितरण का आधार है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जनपद में जनगणना-2027 का कार्य सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करने के लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के अंतर्गत स्व-गणना की प्रक्रिया 7 से 21 मई तक संचालित की जाएगी। डीएम ने जनपदवासियों से कहा कि अब आप स्वयं अपने घर की जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं।read more:https://pahaltoday.com/kamalganj-outrage-erupts-against-smart-meters-consumers-warn-of-agitation/ वह भी सरल, सुरक्षित और समय की बचत के साथ। उन्होंने स्व-गणना कैसे भरें की जाएगी दी और बताया कि फ़ार्म सबमिट होने के बाद मिले एसई आईडी को सुरक्षित रखें और जनगणना अधिकारी के आने पर केवल एसई आईडी दिखाना होगा। उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि 7 से 21 मई के बीच स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी स्वयं दर्ज करें। आपकी सहभागिता से न केवल यह अभियान सफल होगा, बल्कि जनपद के विकास को नई गति मिलेगी। जब जनगणना अधिकारी एवं प्रगणक आपके घर आएं, तो उनका सम्मान करें एवं पूर्ण सहयोग प्रदान करें। सभी मिलकर हर घर गणना को सफल बनाएं और अपने जनपद को सशक्त बनाएं।