जश्न-ए-विलादत-ए-इलाही, धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहौल में संपन्न

Share
भदोही। नगर पंचायत सुरियावां स्थित लागी बाजार (बड़ी मस्जिद) में मंगलवार की रात जश्न-ए-विलादत-ए-इलाही मुशायरा का आयोजन बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ किया गया, जो देर शाम तक धार्मिक एवं रूहानी माहौल में संपन्न हुआ।read more:https://pahaltoday.com/sensational-revelation-of-murder-in-land-dispute-accused-arrested-within-24-hours/इस दौरान कार्यक्रम में देश के मशहूर नातख्वां अहमद रजा नूरी ने अपने कलाम के माध्यम से लोगों को दीन-ए-इस्लाम की शिक्षाओं, हुजूर की सीरत और नेक रास्ते पर चलने का पैगाम दिया। वहीं मुंबई से तशरीफ लाए मुफ्ती कमाल अहमद बस्तवी, रज़ी शाकिर तथा इलाहाबाद से आएं नूरैन वारसी एवं हफीज सैफ रजा कादरी सहित अन्य उलेमा-ए-कराम ने अपने संबोधन में नमाज़, रोज़ा, अच्छाई, भाईचारे और इंसानियत के रास्ते पर चलने की नसीहत दी। साथ ही मौलाना रिज़वान नूरी एवं हाफिज मेहताब आलम ने भी दीन की बातों को आम लोगों तक पहुंचाया और समाज में आपसी सौहार्द व एकता बनाए रखने का संदेश दिया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी सहित काफी गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के सदस्यों में परवेज अंसारी, दिलशाद वास्ती, सलमान वास्ती, कैफ वास्ती, परवेज आलम, अफरोज, रिंचू, इरशाद, आदिल, अज़ीम, शान सहित अन्य लोग लगे रहे। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *