भदोही। थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत गन्ना जूस विक्रेता एवं उसके परिवार के लोगों को जातिसूचक गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं धारदार हथियार से मार-पीटकर गंभीर रूप से घायलread more:https://pahaltoday.com/lalitpur-journalists-first-pledge-to-donate-body/
कर दिया गया। हालांकि घटना में शामिल दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। स्थानीय थाना पर आवेदक रमन सोनकर पुत्र नगीना निवासी शिवपुरी कालोनी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि मेरे गन्ना जूस के दुकान पर मेरे बेटे नीरज सोनकर का साला प्रिंस सोनकर गन्ने का जूस पेराई कर रहा था। इतने में अबरार व बाबा, आर्यन, सकलैन, हसनैन, टीपू, हैदर उर्फ पालू बोले की यहां से ठेला हटाओ, नही हटाने पर मारकर मेरा हाथ तोड़ दिए। जाति सुचक गाली देते हुए जान से मारने के नियत से हमलोगों के उपर राड, डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिए। जिससे नीरज सोनकर, प्रिंस सोनकर, रमन सोनकर व धीरज सोनकर को गंभीर चोटें आई। नीरज के नाक की हड्डी टूट गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने स्थानीय थाना पर धारा 191(2), 109(1), 115(2), 352, 351(3), 117(2), 118(2) बीएनएस व 3(2)(वी) एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रचलित की। बुधवार को थाना स्थानीय पुलिस ने मुखबिरी सूचना के आधार पर उक्त मुकदमा से संबंधित अभियुक्त हैदर अली उर्फ हैदर पुत्र अबरार अली, मो.सकलैन अली पुत्र अबरार अली निवासी चुडिहारी मोहल्ला थाना गोपीगंग को झीरिया पुल जीटी रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया