कोतवाली देहात । के एस चिल्ड्रन्स एकेडमी में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए “बैग अरेंजमेंट प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, अनुशासन, समय प्रबंधन तथा पुस्तकों एवं कॉपियों को व्यवस्थित रखने की आदत विकसित करना था। प्रतियोगिता के दौरान सभी कक्षा अध्यापकों ने विद्यार्थियों के स्कूल बैग की जांच की तथा बैग की स्वच्छता, पुस्तकों की उचित व्यवस्था, कवर एवं टाइम-टेबल के अनुसार सामग्री को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं लगन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने बैग को सुंदर एवं व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत किया।read more:https://worldtrustednews.in/applications-invited-for-short-film-competition-on-human-rights-winners-will-get-prizes-worth-lakhs/
प्रतियोगिता में कक्षा 1-A से कार्तिक ने प्रथम, हनी ने द्वितीय तथा तिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 1-c से मरियम प्रथम, विजयलक्ष्मी द्वितीय एवं असलम तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 1-Dसे अब्दुल समद प्रथम, अनबिया बटूल द्वितीय एवं राघव तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 2-A में आयुष्मान प्रथम, ऋषभ द्वितीय एवं आहट तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 2-B से ख्याति जैन प्रथम, आर्य त्यागी द्वितीय तथा मोहम्मद नूर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 2-C में श्लोक राय प्रथम, ईशी द्वितीय एवं हमारा तृतीय स्थान पर रहे, जबकि कक्षा 2-D में तृषा प्रथम, अरहान द्वितीय एवं इनाया परवीन तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 3-A में अभिनव प्रथम, अब्दुल बारी द्वितीय एवं जानवी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 3-B में तनिष्का प्रथम, वैष्णवी द्वितीय एवं नितिका शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 3-C में नवनीत प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय एवं अब्दुल आहट तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 4-A में दिव्यांशी प्रथम, इफ्रैन अंसारी द्वितीय एवं रनिथ तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 4-B में वजीहा बटूल प्रथम एवं अरनव तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 4-C में हम्माद प्रथम, अरनव द्वितीय एवं प्रियांशी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 5-A में समर प्रथम एवं उर्वशी तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि कक्षा 5-B में अभिनव प्रथम, कुंजन द्वितीय एवं लक्ष्य तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 6-A में मीत यश प्रथम, अवनी द्वितीय एवं विराट तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 6-B में सर एवं धीरज प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय एवं अनुराग तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 7-A में सांची प्रथम, अथर्व द्वितीय तथा सुफियान एवं अंश तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 7-B में ईशी प्रथम, जानवी द्वितीय एवं विधान तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 8-B में श्रेया प्रथम एवं फैज द्वितीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। यह संपूर्ण कार्यक्रम एक्टिविटी इंचार्ज मानसी अग्रवाल की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद प्रतियोगिताओं के आयोजन का संकल्प लिया।