प्रेम विवाह के बाद जान का खतरा

Share
सरेनी थाना क्षेत्र के बिदुपुर गांव निवासी नितिन सिंह ने राजस्थान की रहने वाली जसोदा के साथ अपनी मर्जी से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। विवाह के बाद दोनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई और जसोदा के परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की।जानकारी के अनुसार, जसोदा पुत्री फुट्टर निवासी बिशुनगंज, जिला जालौर, राजस्थान की रहने वाली है। दोनों ने बीते दिनों मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया था। विवाह के बाद जब जसोदा ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी, तो परिजन नाराज हो गए। इसके बाद से जसोदा को अपने और अपने पति नितिन सिंह की जान को खतरा महसूस होने लगा।read more:https://pahaltoday.com/heat-wave-ends-storm-arrives-weather-to-change-across-the-country-rain-and-storm-alert-issued-in-9-states/पीड़िता जसोदा ने अपने पति के साथ कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया और मांग की कि यदि उसके परिजनों द्वारा किसी प्रकार की शिकायत की जाती है, तो उसे फर्जी माना जाए। साथ ही दोनों को सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वे बिना किसी भय के अपना वैवाहिक जीवन व्यतीत कर सकें। दोनों ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से विवाह किया है। उन्होंने बताया कि वे अपने वैवाहिक जीवन से खुश हैं और आगे भी साथ रहना चाहते हैं। जसोदा ने कहा कि अब वह अपने पति नितिन सिंह के साथ ही रहना चाहती है। जसोदा ने यह भी कहा कि उसके परिजन इस विवाह से नाराज हैं और उनसे किसी भी प्रकार का खतरा हो सकता है। इसलिए प्रशासन उन्हें सुरक्षा प्रदान करे। बताया जा रहा है कि जसोदा ब्राह्मण समाज से संबंध रखती है, जबकि नितिन सिंह राजपूत बिरादरी से हैं।फिलहाल प्रशासन ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नवविवाहित दंपति को अब प्रशासनिक सहायता और सुरक्षा का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *