सामाजिक सरोकारों में अग्रणी संस्था जी एस बी सेवा समिति द्वारा आज ‘विश्व मलेरिया दिवस ‘ के अवसर पर एक विशेष जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया l इस वर्ष की वैश्विक थीम “Driven to End Malaria, Now we can,Now we must.” को ध्यान में रखते हुए समिति ने समाज को मलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प लिया l समिति के सदस्यों ने स्थानीय निवासियों को जल जमाव रोकने, मच्छरदानी का उपयोग करने और स्वच्छता बनाये रखने के प्रति जागरुक किया l. जी एस बी सेवा समिति की प्रबंधक फारिहा खान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा ,हमारा लक्ष्य केवल उपचार नहीं बल्कि रोकथाम है यदि हम अपने आसपास पानी जमा न होने दे, और शुरूआती लक्षणो पर ध्यान दें, तो 2030 तक भारत को मलेरिया मुक्त बनाने के लक्ष्य में योगदान दे सकते है l read more:https://pahaltoday.com/president-murmu-on-five-day-visit-to-himachal-security-arrangements-tightened-in-the-state/
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष संध्या पाठक, कोषाध्यक्ष शमशीर बेगम,सदस्य जबी आयशा,,सदस्य रेखा सिंह, सदस्य पुष्पा सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे l स्थानीय नागरिकों ने समिति के इस मानवीय प्रयास की सराहना की l