बाराबंकी। सेंट्रल एकेडमी विद्यालय बाराबंकी द्वारा आयोजित अंतर्विद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण मोहसिन रज़ा ने किया। सोमवार को यू.के. क्रिकेट ग्राउंड मौथरी में पूर्व खिलाड़ी एवं पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं भारतीय क्रिकेटर मोहसिन रजा, विद्यालय के डायरेक्टर हरीश पांडे, प्रतिभागी टीमों के प्रधानाचार्य, और सेंट्रल एकेडमी स्कूल की प्रधानाचार्या संचिता श्रीवास्तवा द्वारा संयुक्त रूप से मशाल जलाकर एवं आतिशबाजी के साथ क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम जयपुरिया विद्यालय टीम ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का निर्णय लिया। यह मैच डीपीएस शहीद पथ एवं जयपुरिया गोयल कैंपस के मध्य खेला गया। जिसमें जयपुरिया गोयल कैम्पस ने चार विकेट से जीत हासिल किया। उक्त मैच के अंपायर निशांत सिंह तथा रोहन यादव, विद्यालय के कोच जुबिन जॉय तथा राकेश पाल ने गर्मजोशी के साथ खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया।read more:https://pahaltoday.com/ed-raids-11-locations-of-former-dig-harcharan-singh-bhullar-create-stir/ विशिष्ट अतिथि राजेश श्रीवास्तव (यू.पी पुलिस), जिनको प्रदेश सरकार द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए कई मेडलों से सम्मानित किया जा चुका है, ने मुख्य अतिथि के क्रिकेट के योगदान को सराहा तथा सेंट्रल एकेडमी के डायरेक्टर हरीश पांडे की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मोहसिन रज़ा ने कहा कि सेंट्रल एकेडमी बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करता है। कल पहला मैच एसडी कॉलेज व पायनियर तथा दूसरा मैच सेंट्रल एकेडमी बाराबंकी व सेंट्रल एकेडमी अंसल के बीच होगा।