सिद्धार्थ अवस्थी से सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी से की शिष्टाचार भेंट

Share

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य डॉ सुधांशु त्रिवेदी के दिल्ली स्थित निज आवास पर भाजपा किसाना मोर्चा के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता पंडित सिद्धार्थ अवस्थी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन, चुनावी रणनीति और जनसेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान पंडित सिद्धार्थ अवस्थी ने डॉ सुधांशु त्रिवेदी को भारतीय जनता पार्टी का जुझारू, कर्मठ और समर्पित नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा संगठन और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि त्रिवेदी का राजनीतिक अनुभव और संगठन क्षमता पार्टी के लिए एक मजबूत आधार है। मीडिया प्रबंधन के जरिए श्री त्रिवेदी सरकार और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते है। इस मौके पर डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक प्रभावी माध्यम है, जहां जनसेवा को प्राथमिकता दी जाती है।read more:https://pahaltoday.com/chief-minister-naidu-held-a-review-meeting-on-the-fuel-crisis-in-andhra-pradesh/

जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान के लिए कार्य करना ही पार्टी की पहचान है। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश में चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा की असली ताकत जनता का विश्वास है, इस विश्वास को और मजबूत करें। उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *