ललितपुर। छात्रों के बीच नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, शुक्रवार को श्री दीपचन्द्र चौधरी महाविद्यालय, ललितपुर में इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल’ (IIC) छात्र परिषद का औपचारिक गठन किया गया।read more:https://pahaltoday.com/president-murmu-on-five-day-visit-to-himachal-security-arrangements-tightened-in-the-state/
IIC, शिक्षा मंत्रालय (MoE) की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो AICTE के माध्यम से शैक्षणिक संस्थानों में नवाचार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करती है। इस परिषद के गठन का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय परिसर में रचनात्मकता, अनुसंधान तथा स्टार्टअप-उन्मुख सोच को बढ़ावा देना है।
गठन समारोह के अवसर पर संस्थान प्रबंधक श्री कमलेश चौधरी, प्राचार्य डॉ. जे. एस. तोमर, IIC समन्वयक इंजीनियर मनीष कुमार, डॉ. राकेश कुमार एवं इंजीनियर ब्रजेंदु कुमार दास उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने वर्तमान समय में नवाचार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यह परिषद छात्रों में समस्या-समाधान कौशल और उद्यमशीलता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नवगठित IIC छात्र परिषद संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन में तथा शिक्षा मंत्रालय एवं AICTE के समन्वय से कार्य करेगी। परिषद के माध्यम से कार्यशालाएं, हैकाथॉन, विचार प्रतियोगिताएं एवं विशेषज्ञ सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिससे छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान एवं वास्तविक जीवन की चुनौतियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। परिषद में विभिन्न शैक्षणिक धाराओं से चयनित छात्र प्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। परिषद के प्रमुख पद इस प्रकार हैं— छात्र अध्यक्ष: चित्रांशी यादव (बीबीए), माही जैन (बीबीए), स्टार्टअप विकास गतिविधि समन्वयक: इरम (बीबीए), काम्या सोनी (बीसीए), बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR): कुणाल शाक्य (बीबीए), आलेख जैन (बीबीए), नवप्रवर्तन गतिविधि समन्वयक: अंजलि पटेल (बीसीए), कुँवर लाल (बीबीए), सोशल मीडिया प्रबंधन टीम: इंद्रवन यादव (बीबीए द्वितीय सेमेस्टर), तरुण कुशवाहा (बीसीए द्वितीय सेमेस्टर), रूही कौशल (बीसीए द्वितीय सेमेस्टर), आशी त्रिपाठी (बीसीए द्वितीय सेमेस्टर) नामांकन एवं चयन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को विभिन्न पदों के लिए स्वयं या अपने साथियों का नामांकन करने का अवसर दिया गया। चयन प्रक्रिया रुचि, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं पूर्व अनुभव के आधार पर संपन्न हुई, जिसमें नेतृत्व क्षमता को प्रमुख मानदंड माना गया। इस प्रक्रिया में गौरी यादव, वैष्णवी सोनी, नंदिनी जैन, आर्यन पंशारी, कथांशी जैन, नितिन कुमार, लवकुश, राजा बाबू, अलीना, शमा पांचाल एवं महक खटीक सहित अनेक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में संकाय समन्वयकों ने विश्वास व्यक्त किया कि IIC छात्र परिषद की यह पहल न केवल छात्रों की तकनीकी एवं रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करेगी, बल्कि उन्हें भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप भी तैयार करेगी। साथ ही सभी छात्रों से परिषद की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।