श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर की द्वादशवर्षीय परीक्षा में सम्मिलित हुए 200 परीक्षार्थी

Share
ललितपुर- जैन सन्त निर्यापक श्रमण मुनि तीर्थचक्रवर्ती मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर महाराज की प्रेरणा से संचालित राजस्थान प्रांत में संचालित श्रमण संस्कृति संस्थान बोर्ड सांगानेर जयपुर द्वारा 12 वर्षीय स्वाध्याय पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है।जिसमें जैन धर्म का स्वाध्याय यू ट्यूब चैनल एवं आफलाइन माध्यम से कर रहे हैं। स्वाध्याय के साथ परीक्षा देकर प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर रहे हैं।बताते चलें श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति (रजि०) समिति के अध्यक्ष डां०अक्षय टडैया,महामंत्री आकाश जैन,read more:https://pahaltoday.com/heat-wave-ends-storm-arrives-weather-to-change-across-the-country-rain-and-storm-alert-issued-in-9-states/
कोषाध्यक्ष सौरभ जैन सीए,संयोजक सनत जैन खजुरिया,प्रबंधक मनोज जैन बबीना अजय जैन गंगचारी, शिक्षामंत्री प्रफुल्ल जैन के सहयोग से पार्श्वनाथ जैन अटा मन्दिर में परीक्षा सम्पन्न कराई गई जिसमें लगभग 200 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। व्यवस्था में परीक्षा प्रभारी आलोक मोदी,राजेश शास्त्री मुकेश शास्त्री,राजेश शास्त्री,दिलीप शास्त्री,जितेन्द्र जैन राजू,प्रवक्ता राहुल जैन का सहयोग रहा। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात सिद्धांत शास्त्री, सिद्धांत विशारद,सिद्धांत आचार्य की उपाधि प्रदान की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *