यूनियन बैंक का मुनाफा चौथी तिमाही में बढ़ा, एनपीए घटा

Share
लखनऊ : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में  बढ़कर 5316 करोड़ रूपये हो गया है।  यूनियन बैंक के निदेशक मण्डल ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही/वर्ष के लिए बैंक के लेखों का अनुमोदन किया है। बैंक ने रु. 5.00 प्रति इक्विटी शेयर (रु.10 प्रति इक्विटी शेयर के अंकित मूल्य का 50%) के लाभांश की संस्तुति की है। वित्तीय वर्ष 2026 के दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 18,697 करोड़ रूपये था जबकि इस दौरान बैंक की ब्याज आय 1,05,992 करोड़ रुपये रही।read more:https://pahaltoday.com/oil-has-run-out-over-400-petrol-pumps-in-andhra-pradesh-shut-down/
बैंक के कुल कारोबार में वर्ष दर वर्ष  5.78%  की वृद्धि हुई है, जिसमें सकल अग्रिमों में वर्ष दर वर्ष आधार पर  9.74% की वृद्धि हुई है और कुल जमाराशि में वर्ष दर वर्ष आधार पर  2.72%  की वृद्धि हुई है। 31 मार्च, 2026 तक बैंक का कुल कारोबार  23,85,502 करोड़ रूपये है। वैश्विक जमाराशि में वर्ष दर वर्ष  2.72%  की वृद्धि हुई है। यूनियन बैंक के रैम क्षेत्र में वर्ष दर वर्ष आधार पर 12.56% की वृद्धि हुई है, जिसमें वर्ष दर वर्ष आधार पर रिटेल में 16.75% की वृद्धि और एमएसएमई अग्रिमों में 18.75% की वृद्धि हुई है। घरेलू अग्रिमों के प्रतिशत के रूप में, रैम अग्रिम  57.49% है।   इस साल 31 मार्च को कुल एनपीए वर्ष दर वर्ष आधार पर  78 बीपीएस की गिरावट के साथ 2.82% रहा तथा शुद्ध एनपीए वर्ष दर वर्ष आधार पर  15 बीपीएस की गिरावट के साथ  0.48% रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *