लखनऊः मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने उर्वरकों की आपूर्ति, उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। आगामी खरीफ फसल को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव ने सख्त निर्देश दिए कि उर्वरक आपूर्ति के लिए व्यापक रणनीति तैयार कर पारदर्शी वितरण प्रणाली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कहीं भी उर्वरकों की कमी न होने दी जाए तथा मांग के अनुरूप उनकी उपलब्धता अग्रिम रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि बुवाई के समय किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।read more:https://pahaltoday.com/ed-raids-11-locations-of-former-dig-harcharan-singh-bhullar-create-stir/
उन्होंने जमाखोरी और कालाबाजारी के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सब्सिडी युक्त उर्वरकों का शत-प्रतिशत वितरण केवल पीओएस मशीनों के माध्यम से ही किया जाए। सभी बिक्री केंद्रों पर उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण की नियमित समीक्षा की जाए तथा अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय सीमावर्ती जनपदों में विशेष निगरानी रखी जाए। बैठक में प्रमुख सचिव सहकारिता अजय कुमार शुक्ला, आयुक्त एवं रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसाइटीज् योगेश कुमार, सचिव, मुख्यमंत्री अमित सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।