घाघरा किनारे खेल रहे बच्चे पर मगरमच्छ का हमला, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान

Share

बहराइच। थाना बौंडी क्षेत्र के कायमपुर गांव स्थित घाघरा नदी किनारे एक खौफनाक घटना सामने आई, जहां खेल रहे एक 12 वर्षीय बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि ग्रामीणों की तत्परता और बहादुरी से बच्चे की जान बच गई।read more:https://pahaltoday.com/kgmc-team-inspected-the-arrangements-of-jal-jeevan-mission-in-jarota/जानकारी के अनुसार, कायमपुर निवासी शिव प्रसाद अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे खेल रहा था। इसी दौरान घाघरा नदी से निकले एक मगरमच्छ ने अचानक हमला करते हुए बच्चे के पैर को अपने जबड़े में दबोच लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों ने बिना देर किए साहस का परिचय देते हुए मगरमच्छ से बच्चे को छुड़ाया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे हिंसक जानवर प्रभावित वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *