डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर देखी व्यवस्थाएं

Share
ललितपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित हो रही होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा के अंतिम दिन पूरी शांति और सुचिता के साथ परीक्षा संपन्न हुई, विगत दो दिवसों में भी परीक्षा में कोई बाधा या समस्या नहीं आई, इसके पीछे जिला प्रशासन के तगड़े इंतजाम हैं।read more:https://pahaltoday.com/organization-expansion-of-bhakiyu-non-political-nomination-of-many-officials/
होमगार्ड परीक्षा को सकुशल, शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने के लिए जिलाधिकारी  सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक ने प्रतिदिन सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण  पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की ब्रीफिंग को और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए, जिसके फलस्वरूप जनपद में होमगार्ड परीक्षा नकलविहीन व सकुशल संपन्न हुई। इसी के चलते आज 27 अप्रैल को होमगार्ड परीक्षा के अंतिम दिन भी जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  इस दौरान उन्होंने कहा कि आज होमगार्ड परीक्षा का अंतिम दिन है, पिछले दो दिनों में परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न हुई है, आज भी शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल टीमों को लगाया गया है, ताकि किसी को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो तो उसे फर्स्ट एड तत्काल मिल सके, परंतु अभी तक इसी कोई घटना नहीं हुई है। केंद्रों पर पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था है, सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम हैं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को कोई समस्या नहीं होगी।  आज पहली पाली में कुल 3120 अभ्यर्थियों में से 2295 उपस्थित व 825 अनुपस्थित रहे और 73.56 प्रतिशत उपस्थिति रही। इसी प्रकार द्वितीय पाली में कुल 3120 अभ्यर्थियों में से 2345 उपस्थित व 775 अनुपस्थित रहे और 75.16 प्रतिशत उपस्थिति रही।परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी को गई और फेस, रेटिना, थंब आदि स्कैन करने के उपरान्त ही प्रवेश दिया गया।  पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्रों पर हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाये रखें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। यदि कोई परीक्षा को प्रभावित करने को कोशिश करते है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें।       निरीक्षण के प्रशासनिक व पुलिस व्यवस्था में लगे अधिकारी व केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *