जिलाधिकारी का सख्त आदेश: बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Share
गाजीपुर। प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद के सभी विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कोई भी जनपद स्तरीय अधिकारी उनकी पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा, चाहे उस दिन सार्वजनिक अवकाश ही क्यों न हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि अक्सर यह देखा जा रहा है कि कुछ अधिकारी बिना सूचना मुख्यालय से बाहर चले जाते हैं और संपर्क करने पर उनका मोबाइल फोन बंद मिलता है या वे उपलब्ध नहीं होते। इस स्थिति को प्रशासनिक अनुशासन के विपरीत बताते हुए उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है।read more:https://pahaltoday.com/home-guard-recruitment-exam-dm-and-sp-inspected-the-centres-on-the-second-day-also/
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई अधिकारी बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय से बाहर जाता है या अपना मोबाइल नंबर बंद रखता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने और मुख्यालय पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *