रॉन्ग साइड पर सख्ती, 40 वाहनों का कटा चालान

Share

सोनभद्र। जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने गुरुवार को सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया गया। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में उरमौरा व धर्मशाला चैराहे पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने रॉन्ग साइड चलने वाले 40 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो मॉडिफाइड साइलेंसर पर भी कार्रवाई की गई। हालांकि यातायात पुलिस ने धर्मशाला चैक के पास अवैध रूप से संचालित बस स्टैंड के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।read more:https://khabarentertainment.in/ghazipur-uproar-47-sp-leaders-named-in-stone-pelting-case-case-filed-against-200-unidentified-people-investigation-intensified/परिवहन विभाग के पीटीओ मनोज गुप्ता और यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में नियम तोड़ने वाले वाहनों से अवैध हूटर उतरवाए गए और चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। इस दौरान टीएसआई भरत राय, गुफरान, बबलू कुमार, जमील खान सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। अभियान के साथ-साथ वाहन चालकों को हेल्मेट व सीट बेल्ट के उपयोग, रॉन्ग साइड न चलने और ओवरस्पीड से बचने के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *