कानपुर देहात। मालासा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय गुढ़ा में मंगलवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय परिसर में नव निर्मित किचेन शेड का विधिवत लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय मिश्र ने फीता काटकर किचेन शेड का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ हुआ, जिसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान नव प्रवेशी छात्रों का तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।read more:https://worldtrustednews.in/ghazipur-police-crack-down-on-rumour-mongers-cases-filed-against-several-people/बच्चों में उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ होना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किचेन शेड निर्माण को मिड-डे मील व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के निपुण छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीएसए ने बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान वीर सिंह गुड्डू ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सहित प्रियदर्शी उषा, संगीता, रामखिलावन, मनोज मिश्रा (नोडल संकुल), एआरपी कुलदीप सैनी, योगेंद्र त्रिवेदी, वीरेंद्र विक्रम एवं अश्वनी कटियार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यालय के विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन विद्यालय परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।