कानपुर देहात हर वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है वर्ष 2026 की मुख्य थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” है। यह दिवस हमें नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने, स्वच्छ ऊर्जा, प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई पर जोर देता है। उक्त उद्गार विश्व पृथ्वी दिवस से एक दिन पूर्व प्रार्थना सभा से पूर्व बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उच्च प्राथमिक विद्यालय सिठमरा के प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर प्राथमिक विद्यालय सिठमरा में कई विद्यालय के बच्चों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।read more:https://worldtrustednews.in/ghazipur-poetry-symposium-under-chetana-pravah-poets-enthralled-the-audience/इस अवसर पर नेपाल देश से पर्यावरण योद्धा सम्मान प्राप्त पर्यावरण मित्र नवीन कुमार दीक्षित ने कहा कि पृथ्वी के सीने को चीर कर कोयला निकाला जाता है जिससे बिजली बनती है इसलिए लाइट, पंखे,एसी,समर चलता बेकार में चलता छोड़ना अपनी मांँ का अपमान करने जैसा है।शिक्षक माया देवी ने कहा कि दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, प्रदूषण कम करने और पृथ्वी की रक्षा करने का संकल्प लेने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। शिक्षक गुंजन पाण्डेय ने कहा कि इसकी शुरुआत 1970 में हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य बिगड़ते पर्यावरण, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं के बारे में लोगों को सचेत करना। आभार प्रदर्शन करते हुए प्राथमिक विद्यालय सिठमरा के प्रधानाध्यापक अरविंद राजपूत ने कहा कि हमारे विद्यालय के बच्चे आपके सुन्दर ममस्पर्शी जानकारी से भरपूर लाभान्वित हुए हैं हमारा विद्यालय परिवार आप सभी के पुनः आगमन की प्रत्याशा में प्रतीक्षारत रहेगा। इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक पोस्टर के साथ पृथ्वी को स्वच्छ, सुन्दर और हरा भरा बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम में शिक्षक पूजा दिवाकर,अनुदेशक प्रियंका यादव एवं रसोइया आदि उपस्थित थे