खेती में पराली जलाने की सूचना एडीओ एजी, ने तहसीलदार को भेजी रिपोर्ट

Share

हलिया (मिर्जापुर)। क्षेत्र के मटिखना गांव में खेत में पराली जलने की सूचना सेटेलाइट से प्राप्त होने पर सोमवार को सहायक विकास अधिकारी कृषि नरेंद्र कानापुरिया द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। घटना मौके गेहूं की पराली जली हुई लगभग 4 बीघा तक गाटा संख्या 12, 13, 14 के किसान कार्तिकेय पुत्र अद्वैत कुमार मिश्रा, उर्मिला पत्नी नर्बेश्वर, कुसुम देवी पत्नी राजेश कुमार मिश्रा, राधा देवी पत्नी आशुतोष कुमार मिश्रा एवं गुलाब देवी पत्नी बद्री प्रसाद ग्राम निवासी बरौधा के खेत में पाई गई। जिसकी सूचना तहसीलदार लालगंज दीक्षा पाण्डेय को कार्रवाई हेतु आख्या प्रेषित किया गया है।सहायक विकास अधिकारी कृषि ने किसान भाइयों से अपील है कि गेहूं की पराली खेत में नहीं जलाए जिससे वातावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ मृदा में जीवित रहने वाले मित्र जीव एवं मृदा की उर्वरा शक्ति नष्ट हो जाती है। पराली को खेत में जलाए नहीं बल्कि उसको मैनेज करे ताकि मृदा में जैविक कार्बन की मात्रा बड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *