एक माह से गायब 212 पंचायत सहायकों पर कार्रवाई: वेतन रोका, तीन दिन में हाजिर  होने का अल्टीमेटम

Share

 हराइच। जनपद में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे पंचायत सहायकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बिना सूचना एक माह से गायब 212 पंचायत सहायकों का वेतन रोक दिया गया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) चंद्रभान सिंह ने इस संबंध में सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि जनपद के 14 विकास खंडों में तैनात कुल 212 पंचायत सहायक पिछले एक माह से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं।
इनकी अनुपस्थिति के कारण ग्राम पंचायतों से जुड़े कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम जनता को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
DPRO ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर उपस्थित न होने वाले पंचायत सहायकों के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से पंचायत सहायकों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *