गाजीपुर : पुलिस लाइन गाजीपुर में आज “बड़ा खाना” कार्यक्रम का भव्य आयोजन पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों और अन्य पुलिस कर्मियों को भोजन वितरित किया। विशेष बात यह रही कि वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों के साथ बैठकर सामूहिक रूप से भोजन किया, जिससे आपसी समन्वय और सौहार्द का संदेश गया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।