धामपुर (बिजनौर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ द्वारा वर्ष 2025-26 में सरकारी नौकरियों में चयनित प्रजापति समाज के युवाओं के सम्मान में ग्राम मीठेपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यक्रम एक प्रेरणादायी समारोह में बदल गया। कार्यक्रम में चयनित युवाओं को मंच पर आमंत्रित कर शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच से वक्ताओं ने कहा कि इन युवाओं की मेहनत और सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसे नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा बताते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ईमानदारी और समर्पण के साथ देश सेवा करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक ऊर्जा भरते हैं और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री जयवीर पंचवल को भी पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं कमलेश प्रजापति को महिला जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा भी की गई।read more:https://pahaltoday.com/adulteration-is-very-worrying/
महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली और परिश्रमी बच्चों को प्रोत्साहित करना संगठन की प्राथमिकता है, ताकि वे आगे बढ़कर समाज और देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक और समाजसेवी मौजूद रहे, जिन्होंने सम्मानित युवाओं का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।