बिजनौर । आगामी 24 अप्रैल को सद्गुरु बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज जी की याद मेंसंत निरंकारी सत्संग भवन निकट मां कालिका मंदिर झालू रोड बिजनौर पर होने वाले विशाल रक्तदान शिविर को लेकर रविवार को एक रक्तदान जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया ।read more:https://pahaltoday.com/india-gets-gold-gift-during-oil-crisis-estimated-reserves-of-42-5-tonnes-in-andhra/रैली संत निरंकारी सत्संग भवन से शुरू होकर रामलीला ग्राउंड, जानी चौराहा , पोस्ट ऑफिस चौराहा, रोडवेज चौराहा, कलेक्ट्रेड नुमाइश ग्राउण्ड चौराहा, जजी चौराहा शक्ति चौराहा थाना कोतवाली शहर होते हुए निरंकारी सत्संग भवन पर आकर समाप्त हुई जागरूकता बाइक रैली का नेतृत्व ब्रांच बिजनौर के महात्मा सुरेंद्र पाल सिंह शिक्षक आदित्य सोनू ने किया सेवादल संचालक विनोद कुमार एडवोकेट का भी विशेष योगदान रहा । इस अवसर पर बोलते हुए ब्रांच बिजनौर के महात्मा सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि 24 अप्रैल को सद्गुरु बाबा गुरु बच्चन सिंह जी की याद में प्रत्येक वर्ष मानव एकता दिवस मनाया जाता है तथा इस अवसर पर विशाल रक्तदान सिविल का भी आयोजन किया जाता है सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का कहना था कि रक्त नाड़ियों में बहे नालियों में नहीं निरंकारी मिशन सामाजिक कार्यों में बढ़कर भाग लेता है यह धार्मिक तो है ही समाज सेवा में भी बराबर योगदान देता है रैली के दौरान सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था इस दौरान पुरुष सेवादल महिला सेवादलबाल सेवादार व साथ संगत के अनेक महापुरुष उपस्थित रहे सदस्यों ने मानव को हो मानव प्यारl एक दूजे का बने सहारा, रक्तदान कीजिए मानवता के हित में काम कीजिए, रक्तदान है सबसे ऊंचा इसके जैसा दान न दूजा, आदि स्लोगन लगे बैनर ले रखे थे निरंकारी मिशन के सभी अनुयाई जोरदार जयकारा लगा रहे थे उनका उत्साह देखते ही बन रहा था सभी में पूर्ण जोश था ।