बहराइच ( नानपारा )l राजकीय महाविद्यालय लखैहिया कला मे मिशन शक्ति फेज़-5, द्वितीय चरण के तहत आत्मरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया l इस आयोजन कि मुख्य अतिथि महिला पुलिस थाना प्रभारी अपर्णा वर्मा रही lअपने संबोधन मे श्रीमती वर्मा ने महाविद्यालय कि छात्राओं तथा अन्य महिलाओं को आत्म रक्षा एवं साइबर सुरक्षा सम्बन्धी ब्यापक जानकारी दी l उन्होंने बताया कि किस तरह शासन/प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गए नंबरों पर महिलाये अपनी शिकायत कर सकती है तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकती हैं l कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को मनोवैज्ञानिक एवं अन्य स्तरों पर सशक्त बनाना है l इसके लिए उन्होंने प्रयाप्त जागरूकता के साथ समाज के अन्य महिलाओं के प्रति भी एक सशक्त माध्यम बनना होगा l कार्यक्रम मे महविद्यालय की छात्राओं के साथ अन्य महिलाये भी उपस्थित रहीं तथा पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारिओं ने भी अपने संबोधन मे महिलाओं के सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रचार्य एवं अध्यापक गढ़ मौजूद है l