ललितपुर -जय अंबे रक्तदान समिति और युवा पटेल वाहिनी के संयुक्त सहयोग से आज 20 वर्षीय युवक की मदद की गई रक्तदाता झांसी निवासी कृष्णकांत विद्युत विभाग ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए पिपरिया पाली निवासी मरीज निशांत पटेल पुत्र जय हिंद सिंह उम्र 20 वर्ष के लिए रक्तदान किया। तो वही समाजसेवी संतोष पटेल सलैया एवं सहदेव पटेल की सूचना पर गंभीर बीमारी से ग्रसित सूरज प्रसाद s/o बाबूलाल पिसनारी को कार्ड के माध्यम से बहुमूल्य रक्त उपलब्ध करा गया इस अवसर पर समिति अध्यक्ष दीपक राठौर ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए रक्तदान जरूर करें जरूरतमंद के परिजनों ने रक्तदाता एवं अध्यक्ष दीपक राठौर सेठ सुजान पटेल सभी समाजसेवियों का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर युवा पटेल वाहिनी कुर्मी समाज के अध्यक्ष सेठ सुजान पटेल समाजसेवी कन्हैया लाल रजक संतोष सिंह पटेल सलैया बलराम राज राहुल पटेल जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।