गाज़ीपुर। विकास कार्यों में लापरवाही, वित्तीय अनियमितता और सरकारी नियमों की अनदेखी के आरोपों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कार्रवाई करते हुए तीन ग्राम सचिवों को निलंबित कर दिया है। यह कदम सैदपुर और देवकली विकास खंड में तैनात सचिवों के खिलाफ लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर उठाया गया।
सीडीओ के अनुसार, सैदपुर ब्लॉक के अश्वनी सिंह और निशा यादव तथा देवकली ब्लॉक के शिवराज यादव के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा लगातार गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे। शिकायतों में विकास योजनाओं में धांधली, जीएसटी और टीडीएस कटौती में अनियमितता, तथा फार्मर रजिस्ट्री में सहयोग न करने जैसे मुद्दे प्रमुख थे।read more:https://khabarentertainment.in/during-the-review-of-departmental-progress-presented-by-the-social-welfare-officer-when-extremely-poor-progress-was-found-in-the-schemes-salary-was-stopped-and-instructions-were-given-to-seek/ प्रशासन द्वारा कराई गई जांच में सभी आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद तत्काल प्रभाव से तीनों ग्राम सचिवों को निलंबित कर दिया गया। साथ ही निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उन्हें जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।