आराध्या चौधरी ने 10वी की सीबीएसई की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल व माता-पिता का नाम किया रोशन

Share
नगीना । आर आर   मुरारका पब्लिक स्कूल  की छात्र आराध्या चौधरी ने हाई स्कूल की सीबीएसई की परीक्षा में 95 प्रतिशत प्राप्त कर स्कूल व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है । आराध्या ने अपनी सफलता का गुरुजनों व माता-पिता को दिया दिया है।
क्षेत्र के ग्राम मातीपुर गांवड़ी निवासी सिद्धार्थ चौधरी की सुपुत्री आराध्या चौधरी ने मुरारका का पब्लिक स्कूल में हाई स्कूल की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता व गुरु जनों का नाम रोशन किया है। आराध्या का सपना देश की सिविल सेवा में जाकर सेवा करना है। आराध्या के दादा दिग्विजय सिंह उर्फ डिग्गी व उसके माता-पिता तथा परिजनों ने आराध्या का मुंह मीठा करा कर उसे आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *